रूपंदेही जिले के प्रमुख जिलाधिकारी बासुदेव घिमिरे से मिला भारतीय प्रतिनिधि मण्डल, सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल!

नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा में बुधवार को एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख जिलाधिकारी बासुदेव घिमिरे से मुलाकात कर एक चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 

यह प्रतिनिधिमंडल भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां नगर और सोनौली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का था, जिसका नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल कर रहे थे।

Watch here 👇👇

https://www.facebook.com/share/r/15rkN8bRJ4/

 

प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में नेपाल भ्रमण के दौरान भारतीय नागरिकों और वाहनों के साथ हो रहे उत्पीड़न और अनावश्यक जांच को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मित्रता, सांस्कृतिक समानता और खुली सीमा के कारण लोगों की आवाजाही सामान्य है, लेकिन हाल के दिनों में नेपाल की ट्रैफिक पुलिस, सशस्त्र प्रहरी और अन्य एजेंसियों द्वारा भारतीयों को विभिन्न जगहों पर अनावश्यक रूप से रोका और परेशान किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न बिंदुओं पर प्रमुख जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की

1. भारतीय नागरिकों और वाहनों के अनावश्यक उत्पीड़न को रोका जाए, और किसी भी जांच को आवश्यक परिस्थिति में ही किया जाए।

2. जानकारी के अभाव में हुई मामूली गलतियों पर दंड न देकर सुझाव व चेतावनी देकर छोड़ा जाए, जिससे भारतीय पर्यटक सहजता से नेपाल भ्रमण कर सकें।

3. भारतीय वाहनों से भंसार शुल्क के अतिरिक्त रोड परमिट के नाम पर लिए जा रहे शुल्क को तत्काल समाप्त कराने हेतु गंभीर प्रयास किया जाना भारतीय पर्यटकों की दृष्टि से उचित होगा।

4. भंसार कार्यालय पर वाहनों के लिए वाहन भंसार हेतु और भंसार सुविधा हेतु सरल प्रणाली की व्यवस्था करते हुए अतिरिक्त विंडो बढ़ाया जाना आवश्यक है।

इस मौके पर नेपाल-भारत मैत्री संघ के जिला अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता सहित भाजपा नेता ओम प्रकाश वर्मा, प्रेम जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुनील गुप्ता, शत्रुघ्न जायसवाल, राजू गुप्ता, मनोज मद्धेशिया, मंटू सिंह, दिलीप, रमेश गुप्ता, शाहिद समेत अन्य कार्यकर्तामौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!