भैरहवा स्थित गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर गांजा के साथ भारतीय महिला गिरफ्तार 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! रुपन्देही के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से साढ़े सात किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के सागर की गुलनाज बेग के रूप में हुई है, जिसे विमानस्थल सुरक्षा पुलिस ने पकड़ा है।

सोमवार दोपहर थाईलैंड से आने वाली थाई एयर एशिया की फ्लाइट से पहुंची इस महिला के लगेज की जांच के दौरान साढ़े सात किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला यह गांजा किसके लिए और कहां ले जा रही थी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, बरामद गांजा 26 पैकेटों में पैक किया गया था और इसे थाई एयर एशिया की फ्लाइट के जरिए नेपाल लाया गया था। गिरफ्तार महिला को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही भेज दिया गया है। 

जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही के पुलिस प्रवक्ता नायब उपरीक्षक सूरज कार्की ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!