पाल्पा (नेपाल) का गौरव बना अन्नपूर्णा होटल 

भारतीय पर्यटकों ने सराहा व्यवस्थाओं का स्तर

मनोज कुमार त्रिपाठी 

पाल्पा, नेपाल!

प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और शुद्ध वातावरण के लिए प्रसिद्ध तानसेन, पाल्पा में स्थित होटल अन्नपूर्णा गार्डन आज पूरे क्षेत्र का एक भव्य प्रतीक बन चुका है। द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ की विशेष टीम जब होटल पहुंची, तो वहां के ऊर्जावान और दूरदर्शी संचालक श्री लक्ष्मण बस्याल से विशेष बातचीत हुई।

YouTube player

 होटल की गौरवशाली यात्रा

पाल्पा निवासी श्री लक्ष्मण बस्याल ने होटल मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा यूएई, दुबई से प्राप्त की और अंतर्राष्ट्रीय होटलों में अनुभव प्राप्त कर अपने ही शहर में एक अद्वितीय होटल की नींव रखी। वर्ष 2015 में एक छोटे से रेस्टोरेंट और बैंक्वेट से शुरू हुआ यह सपना, आज एक थ्री स्टार कैटेगरी के भव्य होटल का रूप ले चुका है।

वर्तमान में होटल अन्नपूर्णा गार्डन में उपलब्ध हैं

40 लग्जरी रूम्स – डीलक्स से सुपर डीलक्स तक

5000 वर्गफुट की निजी पार्किंग

भव्य रेस्तरां और कैफे

 लिफ्ट एवं आधुनिक सुविधाएं

1000 लोगों की क्षमता वाला विशाल बैंक्वेट हॉल

 दो अलग सेमिनार हॉल्स

अब तक इस होटल में लगभग 20 करोड़ नेपाली रुपये यानी ₹12 करोड़ भारतीय रुपये से अधिक की लागत लग चुकी है।

भारतीय मेहमानों ने की दिल से प्रशंसा

भारत से पधारे वरिष्ठ पत्रकार श्री रामसागर मिश्रा ने होटल की व्यवस्था की खुलकर तारीफ करते हुए कहा मैं पहली बार पाल्पा आया हूं और यहां की प्रकृति, संस्कृति और स्वच्छता ने मन मोह लिया। अन्नपूर्णा होटल जैसी सुविधा, सम्मान और सेवाभाव कम ही देखने को मिलता है। होटल का प्रबंधन प्रशंसा के योग्य है – यह होटल नहीं, एक अनुभव है।”

भारत-नेपाल की आत्मीयता का प्रतीक

मिश्रा जी ने यह भी कहा कि भारत और नेपाल के रोटी-बेटी के संबंध आज भी उतने ही प्रगाढ़ हैं। पाल्पा में भारतीय पर्यटकों को जो सम्मान, पारदर्शिता और सेवा मिल रही है, वह नेपाल की सांस्कृतिक समृद्धि और सौहार्द का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!