मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू! काठमांडू के तिनकुने इलाके में एक घर में आगजनी हुई है। यह घटना राजशाही प्रदर्शन और सभा के बिखरने के कुछ समय बाद हुई।
आगजनी जिस घर में हुई, उसी घर से पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे। पुलिस द्वारा ऊपर से आंसू गैस छोड़े जाने के बाद आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने उस घर में तोड़फोड़ कर दी।

काठमांडू में पुलिस और राजशाही प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाई के खिलाफ साइबर ब्यूरो में शिकायत दर्ज
राजशाही आंदोलन के कमांडर दुर्गा प्रसाई के खिलाफ साइबर ब्यूरो में शिकायत दर्ज की गई है। माया को पहचान नेपाल नामक संगठन ने प्रसाई के खिलाफ शिकायत दी है, जिसकी पुष्टि केंद्रीय साइबर ब्यूरो के प्रवक्ता एवं एसपी दीपक राज अवस्थी ने की। उन्होंने कहा कि आज हमें शिकायत मिली है, अब कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
माया को पहचान नेपाल के कार्यकारी निदेशक सुनील बाबू पंत ने यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रसाई ने यौनिक और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ घृणा फैलाने वाले बयान दिए हैं।
आज ही प्रसाई के नेतृत्व में हुए राजाशाही समूह के प्रदर्शन में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। प्रदर्शन उग्र होने के कारण प्रशासन ने कर्फ्यू भी लगा दिया है।
तिनकुने में पुलिस ने की हवाई फायरिंग
राजशाही प्रदर्शन के दौरान जब एक घर में आगजनी हुई, तो आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर पहुंचा।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने दमकल को बाधित करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की।
इस समय काठमांडू में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।