गांधी चौक पर लपटों का तांडव घर में रखे लाखों के कीमती सामान जलकर राख

 

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

 

नौतनवा महराजगंज!

नौतनवा नगर के गांधी चौक पर स्थित एक मकान में अचानक आग से अफरातफरी का माहौल हो गया, वहीं घटना स्थल पर तत्काल दमकल एवं अन्य बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए, बताया जा रहा है आग इतनी तेज थी कि, दमकल विभाग को आग पर नियंत्रण करने में घंटों लग गए।

 

मिली खबर के मुताबिक नौतनवां नगर के सबसे व्यस्त तम क्षेत्र गांधी चौक पर एक रिहायशी मकान के द्वितीय तल पर आज अचानक आग लगने से भगदड़ का माहौल बन गया, हालांकि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन घर मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय तहसील प्रशासन व पुलिस की टीम पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी,तहसीलदार करन सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव,नौतनवां थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सभी के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!