नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज ! पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की।

यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा तथा सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने मीडिया को बताया कि नेपाल में निकट भविष्य में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सभी दुकानों की गहनता से जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!