रूपन्देही चेम्बर ऑफ कॉमर्स में बड़ा बदलाव, सचिन रोक्का बने नए अध्यक्ष

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा।उद्योग–व्यापार जगत के प्रमुख संगठन रूपन्देही चेम्बर ऑफ कॉमर्स की 18वीं वार्षिक आमसभा एवं 9वें अधिवेशन ने नया नेतृत्व चुना है। सर्वसम्मति से सचिन रोक्का को संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे पहले वे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और संगठन को नई दिशा देने के लिए चर्चित रहे हैं।

 

नवगठित कार्यकारिणी में राम मिलन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मधुसूदन आर्याल व सुरेंद्र पांडे उपाध्यक्ष, लक्ष्मी अधिकारी महासचिव और धीरज कुमार मल्लिक कोषाध्यक्ष बने। सचिव पद पर गौतम कुमार गुप्ता और कृष्ण प्रसाद पांडे जबकि सह-कोषाध्यक्ष पर संतोष शुक्ला निर्वाचित हुए।

 

 

संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। महिला सदस्य के रूप में माया खनाल और गीता गैरे बंजडे शामिल हुईं। अध्यक्ष रोक्का ने सिकंदर अली और अब्दुल कय्यूम को विशेष रूप से कार्यसमिति में मनोनीत किया।

यह नई टीम उद्योग–व्यापार के विस्तार और व्यापारी हितों की रक्षा को लेकर बड़े संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!