महराजगंज में खाद की जमाखोरी पर बड़ा खुलासा 

100 से अधिक किसानों ने की एक मीट्रिक टन से ज्यादा खाद की खरीदारी, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

जिले में यूरिया खाद की भारी किल्लत का मामला,कृषि मंत्री ने दिए थे जांच के निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद में खाद की जमाखोरी का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की जांच में पता चला है कि कई किसानों ने सहकारी समितियों और निजी दुकानदारों से जरूरत से ज्यादा खाद खरीदकर भंडारण किया है।

 

 

कृषि विभाग ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को एक सूची सौंपी है। इसमें सैकड़ों किसानों द्वारा मुनाफाखोरी के लिए बार-बार खाद खरीदने का मामला प्रकाश में आया है। जिला प्रशासन ने चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को इन किसानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, खाद की नियमित आपूर्ति के बावजूद प्रतिष्ठानों पर किसानों की भारी भीड़ बढ़ती जा रही थी। जांच में पता चला कि कई किसान जरूरत से ज्यादा खाद खरीद रहे हैं।

 

नौतनवां के एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में 117 किसानों की पहचान की गई है। इन किसानों ने एक मीट्रिक टन से अधिक खाद खरीदकर अवैध भंडारण किया है। इन सभी को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिन के भीतर अपनी खतौनी जमा करने को कहा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन किसानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!