उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 24 जनवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ से महराजगंज के दौरे पर आएंगे। वे फरेंदा होते हुए महराजगंज पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 24 जनवरी की शाम पंकज चौधरी अपने महराजगंज स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह का माहौल है।
25 जनवरी की सुबह प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान वे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे पंकज चौधरी नगर स्थित राज विलास रिसार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनेंगे।
इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला संगठन ने तैयारी पुरी कर ली है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत पंकज चौधरी फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के बरात गाड़ा गांव पहुंचेंगे, जहां आयोजित ‘जी राम जी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
अपने संबोधन में वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, राम मंदिर निर्माण, विकसित भारत के संकल्प तथा संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में किसानो को शामिल करने के लिए संगठन के पदाधिकारी जुटे हुए है। यही से प्रदेश अध्यक्ष फरेन्दा होते हुए लखनऊ चले जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।उन्होने कहा कि यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।