पंकज चौधरी के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने की नौतनवां में बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! महराजगंज के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के महराजगंज आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके आगमन पर भव्य स्वागत करने के उद्देश्य से आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

 

बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गर्मजोशी और भव्य तरीके से स्वागत करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना महराजगंज जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

 

 

बैठक में मुख्य रूप से अजय अग्रहरी (पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा), विजय उपाध्याय (पूर्व नगर उपाध्यक्ष), राहुल गौड़ (नगर महामंत्री), राहुल दुबे, समर अग्रहरी, गौरीशंकर जायसवाल, अमित जायसवाल, रोहित वर्मा (भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष), महेंद्र यादव (बूथ अध्यक्ष भाजपा), सुनील गुप्ता (नगर मंत्री भाजपा) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!