गड़ौरा साधन सहकारी समिति में खाद की कालाबाजारी जारी,अवैध रूप से खाद लदी ट्रैक्टर बरामद,सचिव निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में स्थित गड़ौरा साधन सहकारी समिति में खाद घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से अवैध तरीके से खाद ले जाने का प्रयास आज विफल हो गया।

 

 

घटना गुरुवार की है, जब समिति में आए खाद को गोदाम में रखने की बजाय सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा जा रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोककर पूछताछ की। समिति के सचिव की अनुपस्थिति में और बिना किसी अधिकृत अनुमति के खाद की बोरियां निकाली जा रही थीं।

 

ग्रामीणों ने खाद लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

एआर क्वापरेटिव महाराजगंज सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच के लिए एडीओ क्वापरेटिव साकेत पटेल को मौके पर भेजा गया। सचिव विक्की यादव को अपने सहयोगी को गोदाम की चाबी देने के अपराध में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बिना रोस्टर अनुमति के खाद बांटने के लिए संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!