धनंजय उपाध्याय/ मनोज कुमार त्रिपाठी
मर्चवर नेपाल! दिनांक 15 जनवरी 2025 को मर्चवर के मर्चवरी गाउँपालिका ओडओलिया एक सरकारी स्कूल में कार्यक्रम संपन्न हुआ । गरीबों एवं एकल महिलाओं को कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया थ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता एवं समाजसेवी आशुतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के संयोजक राम रतन यादव, जो वर्तमान में कोरिया में रह रहे हैं, उन्होंने अपने क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरण में आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, मुख्य अतिथि आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम राहुल यादव, सहदेव गौतम, मोहम्मद तबरेज खान, कुर्बान अली और दिलसाद खान समेत अन्य लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में कुल 65 लोगों को कंबल वितरित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित मर्चवर क्षेत्र नंबर 4 के युवा नेता एवं समाजसेवी आशुतोष मिश्रा, विशिष्ट अतिथि कमलेश उपाध्याय, श्याम भवन, नारद यादव, गणेश गुप्ता , शिक्षक एवं समाजसेवी राजनीतिक दलों के अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।