विजय दिवस पर बीर सैनिकों को याद किया गया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नगर पालिका परिषद नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज विजय दिवस के अवसर पर उन वीर सैनिकों को याद किया जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “वीर सैनिकों के पक्के इरादे और निस्वार्थ सेवा ने राष्ट्र की रक्षा की और भारत के इतिहास के पन्नो में गौरव का एक ऐसा पल दर्ज कराया जो शदियों तक याद रखा जाएगा उनकी बहादुरी को शत्-शत् नमन। पालिका अध्यक्ष ने ये बाते आज विजय दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्थल पर नगर के पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

 

YouTube player

 

विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर से निकाले गए एक विशाल जुलूस में असिस्टेंट कमांडेंट भरत सिंह,नर बहादुर राना, रिटायर्ड सूबेदार रमेश चंद्र त्रिपाठी,सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अशोक गुप्ता, दुर्गेश भारती, मोहन थापा, तुल बहादुर, ऋषिराम थापा, रामकुमार, अजय राना, अमित बोरा, नीतू थापा, किरन गुरुंग, पूनम, पद्मिनी आदि पूर्व सैनिक व उनके परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!