सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे पर चला प्रशासन का बुल्डोजर 

सार

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील के खरहरवा गांव में प्रशासन ने एक अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र के खरहरवा गांव में प्रशासन ने एक अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। यह मदरसा पिछले 15 सालों से सरकारी खलिहान और नवीन परती की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था।

इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कब्जा खाली नहीं किया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंची।

 

अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। बुलडोजर ने कुछ ही मिनटों में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को अवैध कब्जेदारों के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के लिए एक चेतावनी है। इस घटना से जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने वालों के बीच एक कड़ा संदेश गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!