विश्व हिंदू महासंघ की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी का तीन दिवसीय भारत दौरा शुरू
मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली महाराजगंज!
विश्व हिंदू महासभा की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता भंडारी का भारत दौरा शुरू हो गया है। सोनौली बॉर्डर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनका यह दौरा तीन दिनों का विशेष कार्यक्रम है, जिसमें वे उत्तर प्रदेश चैप्टर के अधिवेशन और हिंदू सम्मेलन में भाग लेंगी।

अस्मिता भंडारी ने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल दोनों को हिंदू राष्ट्र के रूप में पुनः स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू महासभा की अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड मीटिंग के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों के चैप्टरों का अधिवेशन भी आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा —
> “हमारा लक्ष्य दोनों देशों — नेपाल और भारत — को फिर से हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। नेपाल सदियों से विश्व के हिंदुओं की पहचान रहा है। अब समय है कि हम इस गौरव को पुनः प्राप्त करें।”
नेपाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश इस समय “नाजुक दौर” से गुजर रहा है।
> “अभी नेपाल में राजनीतिक स्थिरता नहीं है। सभी देशभक्त नेपाली नागरिकों, राजनीतिक दलों और यहां तक कि राजा को भी राष्ट्रहित में एक साथ बैठकर निर्णय लेना होगा। संवैधानिक संस्थाओं और सांस्कृतिक तंत्र को पुनर्स्थापित करना समय की मांग है,” उन्होंने कहा।
पूरा वीडियो यहां देखें👇👇
https://www.facebook.com/share/v/1BirZCWzrR/
अस्मिता भंडारी ने कहा कि वर्तमान में नेपाल में हो रहे आंदोलन भ्रष्टाचार के विरोध और स्वच्छ शासन की मांग को लेकर हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता एक मजबूत और स्थिर नेपाल चाहती है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत और नेपाल एक ही सांस्कृतिक राष्ट्र की दो आत्माएं हैं। विश्व हिंदू महासभा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।


इस अवसर पर सोनौली बॉर्डर पर भाजपा और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और “जय श्रीराम” तथा “हिंदू राष्ट्र अमर रहे” के नारे लगाए।
स्वागत करने वालों में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, हरि नारायण सिंह लोधी, शंभू दास, राज कुमार गुप्ता, राज कुमार नायक, सागर विश्वकर्मा, राधे श्याम यादव, शैलेश गौड़, सुभाष पटेल, संतोष जायसवाल, रिंकू दुबे आदि लोग मौजूद रहे। इससे पहले अस्मिता भण्डारी ने सोनौली स्थित राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की उसके पश्चात गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं।


