छुट्टा पशु से टकराई कार, एयरबैग खुलने से सभी सवार सुरक्षित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम लगभग 8 बजे गोरखपुर से नौतनवा एक शादी समारोह में शामिल होने आ रही कार,एक हादसे का शिकार हो गई। कार में लगभग पांच लोग सवार थे। 

बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर एक छुट्टा पशु आ जाने से कार उससे टकरा गई,जिससे कार का परखच्चे उड़ गए,तो वही पशु कुछ दूर आगे जा गिरा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पशु करीब सौ मीटर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

गनीमत यह रही कि कार के दोनों एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे वाहन में सवार सभी पांचों लोग सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आज पास लोग आवाज सुन कर चौक गए, पास जाकर देखा तो विचलित करने वाला मंजर था।आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, और छुट्टा पशु को किनारे किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और गाड़ी को किनारे किया,और पशु को दफना दिया। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि दुर्घटनास्थल से कार और मृत पशु को हटा दिया गया है। फिलहाल यातायात पूरी तरह सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!