धोखाधड़ी मामले में पूर्व IPS और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मनोज कुमार त्रिपाठी

लखनऊ! लखनऊ के ताल कटोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व IPS और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से यह मुकदमा दर्ज किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है हम स्वयं को निर्दोष साबित कर लेंगे। थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष पूर्व IPS अमिताभ 1999 में जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इस दौरान नूतन ठाकुर ने देवरिया के जिला उद्योग केंद्र से औद्योगिक प्लाट संख्या B-2 का आवंटन कराया था। इसमें अमिताभ ने पत्नी नूतन की पूरी मदद की थी। वहीं नूतन ने प्लाट लेते समय अपना और अपने पति का वास्तविक नाम के स्थान पर अमिताभ की जगह अभिजात ठाकुर और पता बिहार राज्य का सीतामढ़ी खैरा दर्शाया था अपना नाम नूतन ठाकुर से नूतन देवी रखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि नूतन ने पूरी साजिश के तहत यह कार्य किया है, जिसमें उनके पति अमिताभ ने पूरी मदद की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता तालकटोरा स्थित आवास विकास कालोनी निवासी संजय शर्मा ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पूर्व IPS और उनकी पत्नी के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करके इस कार्य को किया गया है। तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!