सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कौशिकी जायसवाल के बेहतर प्रदर्शन पर चेयरमैन ने किया सम्मानित 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज!नौतनवां नगर के वार्ड नं.6 बाल्मीकि नगर निवासी श्री दुर्गा शंकर जायसवाल की सुपुत्री पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज की छात्रा कौशिकी जायसवाल ने सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपने माता-पिता के साथ नौतनवां नगर का भी नाम रोशन करने का कार्य किया। उनके इस उपलब्धि पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज ने छात्रा के आवास पर पहुंच कर उनको बूके भेंटकर व मुह मीठा कराकर बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान साथ में सभासद धर्मात्मा जायसवाल,राहुल दुबे,राकेश जायसवाल एवं प्रमोद पाठक,विनीत जायसवाल भी उपस्थि1त रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!