नौतनवां नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्त एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज वार्ड नं.20 जय प्रकाश नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित लोगों को कीड़ी एवं फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को चलाया जा रहा है। आप सभी से अपील है कि बिना भेद भाव के इस दवा का सेवन करें और स्वास्थ्य रहें।

 

इस दौरान मुख्य रूप से बीपीएम हरिनाथ यादव,बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी,फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही,सभासद धर्मात्मा जायसवाल,जयप्रकाश मद्धेशिया,अनिल जायसवाल,प्रमोद गौतम,राकेश जायसवाल,संजय पाठक एवं नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!