सोनौली बार्डर पर नेपाल से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करते चीनी नागरिक गिरफ्तार 

 

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज!आज दिनांक 14/01/25 को सोनौली बार्डर पर SSB को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत में प्रवेश करते दिखाई दिया। पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली कि संदिग्ध व्यक्ति एक चाइनीज नागरिक है जिसका नाम पेंग मेनहुई है। पूछताछ के लिए अन्य एजेंसियों को भी जानकारी दी गयी। उक्त नागरिक के पास एक चाइनीज पासपोर्ट,कुछ नेपाली व चाइनीज करेंसी भी मिली, परन्तु उसके पास भारत में प्रवेश का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। 

YouTube player

अनाधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश के कारण उक्त चाइनीज नागरिक के विरुद्ध थाना सोनौली पर 14 विदेशी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सोनौली बार्डर पर अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह चीनी नागरिक है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!