क्षेत्राधिकारी ने किया नौतनवां थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम ने नौतनवां थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, आगन्तुक रजिस्टर, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष/सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क एवं बीट सूचना रजिस्टर आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।

 

 

क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थाना परिसर की स्वच्छता एवं सतर्कता बनाए रखने, आने वाले फरियादियों से विनम्र व्यवहार करने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ को अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा व तत्परता बरतने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!