स्वच्छता केवल अभियान ही नहीं वल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज सफाई मित्रों को वितरित किया स्वच्छता किट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नौतनवां नगर पालिका नौतनवां द्वारा शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जलकल कम्पाउड में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सफाई मित्रों को स्वच्छता किट वितरित की।

 

पालिका अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, बल्कि उन्होंने स्वयं नगर के डॉ. राममनोहर लोहिया अमृत सरोवर, तहसील परिसर स्थित अमृत सरोवर और मां बनैलिया मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा- “माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “स्वच्छता सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता को हमें केवल अभियान नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

 

इस अवसर पर अभियान में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, संजय मौर्य, सत्य प्रकाश, गोविन्द प्रसाद, राज कुमार गौड़ समेत मोनू, आकाश, दिवाकर व अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!