इस दौरान सुश्री सुप्रिया श्रीनेत ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
फरेंदा महराजगंज! आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरमैन सुश्री सुप्रिया श्रीनेत के साथ कई कार्यक्रमों का हिस्सा बना। जिसमें फरेंदा बाईपास पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया। धानी में पूर्व प्रमुख राम प्रसाद गुप्ता जी के यहां संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई।
बंगला चौराहा पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भाई नूर आलम जी के इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प का उद्घाटन हुआ। आनंद नगर की पूर्व सभासद एवं सभासद पूर्व अशोक चौरसिया की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त हुई और अंत में कांग्रेस पार्टी के बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को भी उन्होंने संबोधित किया। जिसमें मुख्य रूप से फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, झिनकू चौधरी, शरद सिंह बबलू, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, चंद्र जीत भारती, नौतनवां के पूर्व ब्लाक प्रमुख अबरार इराकी, राम प्रसाद गुप्ता इंजीनियर शिव शंकर जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय एवं शरदेंदु पांडे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद सिंह,राजन शुक्ला, जिला प्रवक्ता गोपाल शाही, जिला महासचिव चंदन तिवारी, अम्बरीष शाही, राम प्यारे प्रसाद ,प्रधानाचार्य राम निवास चौबे, पनियरा नगर अध्यक्ष आफताब अंसारी, डॉ अजय चौधरी,हाई कोर्ट के अधिवक्ता अदील खान साहब, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन महराजगंज हमीदुल्ला खान, आफताब, सभासद सदरे आलम, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, सुदामा प्रसाद,ब्लॉक अध्यक्ष हरी राम मौर्या, दिनेश यादव, बुद्धिराम यादव समेत सैकड़ों लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया









