जनपद महराजगंज में केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार,रिहा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज महराजगंज जनपद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर फिर रिहा कर दिया।

 

YouTube player

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले 11 वर्षों से कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बीमारी की अवस्था में भी दोनों नेताओं से 56-56 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद बिना एफआईआर के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई, जिसे तथ्यों के अभाव में माननीय न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस ने इसे सरकार प्रायोजित और बदले की कार्रवाई करार दिया।

 

 

इस प्रकरण में भाजपा सरकार द्वारा ईडी की कार्रवाई को सही ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया और बाद में छोड़ दिया। इस दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोक-झोंक भी देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। वोट चोरी से लेकर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर मोदी सरकार तानाशाही की दिशा में आगे बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।

पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा और पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाइयां नहीं रुकीं तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी।

 

YouTube player

 

मीडिया सलाहकार और पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है और आने वाले दिनों में भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस दौरान सदामोहन उपाध्याय, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, सुरेश सहानी, अनवर अली, गोपाल शाही, रमेश श्रीवास्तव, रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, राम प्रताप, प्रमोद पांडेय, अब्दुल गनी, विजयकांत सिंह, लक्ष्मी यादव, चंद्रजीत भारती, शिवपूजन , संदीप तिवारी,वंदना,भोलू, आनन्द कन्नौजिया, इकवाल,जमील सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!