एसएसबी और एपीएफ नेपाल, नेपाल पुलिस, भारतीय कस्टम, इमीग्रेशन ब्यूरो के बीच हुई समन्वय बैठक 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! व्यापार एवं पारगमन को लेकर सोनौली मेन गेट पर आज एक समन्वय बैठक का आयोजन 22 वीं बटालियन एसएसबी महाराजगंज, उत्तर प्रदेश के कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में नेपाल की समकक्ष एजेंसियों – एपीएफ नेपाल, नेपाल पुलिस, तथा भारत की सहयोगी एजेंसियों – कस्टम्स सोनौली और इमीग्रेशन ब्यूरो (बीओआई) सोनौली के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों में शक्ति सिंह ठाकुर कमांडेंट एसएसबी 

22 वीं वाहिनी, महाराजगंज,

श्री जगदीश, कमांडेंट, 66 वीं वाहिनी एसएसबी, कैंपियरगंज,श्री सी. विवेक, सहायक कमांडेंट, एसएसबी 22 वीं वाहिनी महाराजगंज, निरीक्षक अभय कुमार, निरीक्षक अरुण कुमार, एपीएफ नेपाल के श्री मेख राज जोशी, एसपी, 27 वीं बटालियन एपीएफ नेपाल, रूपंदेही,श्री आर.के. बुढ़ाथोकी, डीएसपी, एपीएफ नेपाल, कंपनी डंडा पुल,नेपाल पुलिस

उपनिरीक्षक ए.के. पासी, बेलहिया नेपाल, कस्टम विभाग,श्री सुधीर त्यागी, सहायक आयुक्त कस्टम नौतनवां, कस्टम अधीक्षक सोनौली श्री संजय मिश्रा ,श्री जगत सिंह राणा अधीक्षक, कस्टम नौतनवां,

इमीग्रेशन के श्री सुधीर पासवान, एएफआरआरओ, इमीग्रेशन सोनौली मौजूद रहे।

बैठक में जिन विंदुओं पर चर्चा हुई उसमें सोनौली भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में व्यापार और पारगमन को आसान बनाने हेतु कार्गो ट्रकों की आवाजाही, जांच प्रणाली और ट्रैफिक प्रबंधन। कार्गो ट्रकों की समुचित जांच हेतु पार्किंग वे की व्यवस्था का प्रस्ताव,यात्री वाहनों की जांच के लिए भारत और नेपाल में अनुसरण की जाने वाली एसओपी, दस्तावेजों की जांच और क्रॉस वेरिफिकेशन प्रणाली, भारत और नेपाल के आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) की प्रगति स्थिति और संचालन पर चर्चा,प्रतिबंधित/निषिद्ध वस्तुओं की सूची और व्यापार में नियंत्रित वस्तुओं पर जानकारी साझा करना,नेपाल में थर्ड कंट्री से आयात किए गए पॉपकॉर्न/मक्का को भारत में अवैध रूप से तस्करी किए जाने की आशंका और भारतीय किसानों को हो रहे नुकसान पर कड़ी निगरानी व कार्रवाई की सिफारिश, थर्ड कंट्री से नेपाल में आयात किए गए दूध पाउडर एवं अन्य डेयरी उत्पादों को भारत में अवैध रूप से लाने की प्रवृत्ति पर चिंता और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता, दोहरी नागरिकता और अवैध/फर्जी तरीके से प्राप्त पहचान पत्रों पर चर्चा तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की रूपरेखा,व्यापार और पारगमन को सुविधाजनक बनाते हुए, राष्ट्रविरोधी तत्वों की अवैध आवाजाही और मादक पदार्थों, हथियारों, सोने, वन्यजीव उत्पादों व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु कड़ी जांच की व्यवस्था, गुप्तचर सूचनाओं के आदान-प्रदान, संयुक्त गश्त/तलाशी अभियान तथा विशेष संयुक्त कार्रवाई संचालन पर सहमति बनी है  ।

बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त हुई। एसएसबी तथा समकक्ष एवं सहयोगी एजेंसियों ने भारत-नेपाल के सोनौली व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर सघन निगरानी रखते हुए व्यापार और आवाजाही को सहज बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!