उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! डीजीपी राजीव कृष्ण ने भ्रष्टाचार पर सख्ती दिखाई है। 11 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। जिलों में पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुए थे। चित्रकूट में 3 थाना प्रभारी, 1 दरोगा और 3 आरक्षी निलंबित किए गए। बांदा में 1 थाना प्रभारी और 1 आरक्षी पर कार्रवाई की गई। कौशाम्बी में 1 दरोगा और 1 आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।













