नेपाल के वीरगंज में हिन्दू-मुस्लिम झड़प के बाद कर्फ्यू, क्षेत्र में भारी तनाव

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू! नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज शहर में शनिवार दोपहर हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया है।

यह झड़प आज हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान छप्कैया चौक में हुई। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और कुछ दुकानों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।
वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह ने जानकारी दी कि हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थिति को काबू में लाने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झड़प में कुछ स्थानीय लोग और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने वीरगंज के विभिन्न हिस्सों में कर्फ्यू लागू किया है।

कर्फ्यू के दायरे में पूर्व की ओर भेड़ियाही चौक (वीरगंज महानगरपालिका–१), पश्चिम की ओर सिर्सिया पुल (वीरगंज महानगरपालिका–२५), उत्तर की ओर गण्डक चौक (वीरगंज महानगरपालिका–१४) और दक्षिण की ओर शंकराचार्य गेट (वीरगंज महानगरपालिका–१६) का क्षेत्र शामिल है।

प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!