नेपाल स्थित मदार बाबा मेले में जा रहे भारतीय पर्यटकों से महेशपुर भंसार (कस्टम) कर्मियों ने की मारपीट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! कुशीनगर से नेपाल के नवलपरासी जिले के मदार बाबा स्थान पर मेले में जा रहे भारतीय पर्यटकों के साथ बुधवार की देर शाम सीमा पर बवाल हो गया। 

आरोप है कि महेशपुर भंसार (कस्टम) पर तैनात प्राइवेट कर्मचारियों ने निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये की मांग की, जिसको लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गयी।

मामले में महेशपुर इलाका प्रहरी कार्यालय में तहरीर देकर एक पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। 

तहरीर में कुशीनगर जिले के कुसमहवा निवासी नीरज शर्मा ने बताया है कि बुधवार की देर शाम महेशपुर में भंसार के नाम पर प्राइवेट कर्मियों ने अधिक पैसा मांगा, जिसको लेकर कहासुनी के दौरान उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

आरोप है कि उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित नीरज शर्मा ने प्रहरी पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी जानकारी मिली कि नेपाल पुलिस को तहरीर सौंपकर देर रात भारतीय पर्यटक मदार बाबा स्थान के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में महेशपुर प्रहरी इंस्पेक्टर शुभराज बंम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!