मनोज कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर मानवेला ! मानवेला में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और नृत्य के बीच पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा।

कार्यक्रम में लोक शक्ति पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिषेक साही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डांडिया महोत्सव अब इस क्षेत्र की पहचान बन चुका है और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह पिछड़ा इलाका भी सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी बन गया है।




समिति के अध्यक्ष श्री मिथलेश श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू पांडे, श्रीमती कल्पना चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्थानीय पार्षद ने भी कहा कि मानवेला का डांडिया पूरे उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध है और हर वर्ष इसकी भव्यता और आकर्षण बढ़ता जा रहा है।
हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया और देर रात तक उत्सव में शामिल रहे।











