हिंदू राष्ट्र और राजतंत्र के बिना नेपाल का विकास असंभव 

YouTube player

देश में तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण से हिंदुत्व को खतरा- दुर्गा प्रसाई केंद्रीय अध्यक्ष राष्ट्र राष्ट्रीयता धर्म संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान नेपाल 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

काठमांडू नेपाल! राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाई ने कहा है कि राजतंत्र और हिंदू राष्ट्र के बिना देश में विकास पूरी तरह से असंभव है। दुर्गा प्रसाई ने द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि देश एक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। बहुसंख्यक युवा और युवतियां रोजी-रोटी के लिए देश छोड़कर बाहर के देशों में पलायन कर चुके हैं और अभी भी पलायन जारी है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। भ्रष्टाचार, तस्करी, हत्या, लूट की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। सरकार के कुकृत्यों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में बंद किया जा रहा है। सरकार चलाने वाले कुछ लोग तस्करों और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। इतना ही नहीं देश में धर्मांतरण बढ़ रहा है। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है। मंहगाई से देश की जनता पूरी तरह त्रस्त है। 

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर जहां एक तरफ देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार आंदोलन को सख्ती से दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। देश की 80 प्रतिशत जनता इस भ्रष्ट सरकार से शीघ्र मुक्ति चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!