उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां तहसील मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने किया और कुशल संचालन जिला महासचिव केसी पांडे द्वारा किया गया।
हस्ताक्षर अभियान का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद सहानी एवं नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने संयुक्त रूप से किया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर किए। अधिवक्ता समाज ने उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि ज्यादे से ज्यादे संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर के राहुल गांधी के के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को सफल बनाया जिसके लिए सभी को धन्यवाद देते हैं।
कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि अब समाज के बहुत लोग कांग्रेस की नीतियों को अंगीकार कर रहे हैं।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष गंगा जल चौरसिया, राजन शुक्ला, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नेहाल इराकी, इंद्रेश चौधरी, दिलीप कुमार, सुरेश यादव, प्रमोद द्विवेदी, समीउल्लाह खान राम ब्रीच प्रधान, महताब अली, भगवान दास भारती, संत कुमार प्रधान, पप्पू समेत बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।












