मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज! आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जनपद के समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, समाज के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, और स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, और परंपरागत ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया व सामुदायिक सहयोग हेतु भी अपील की गई।


