भारत-नेपाल सीमा का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण देखा हाल, दिया आवश्यक निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा भारत और नेपाल सीमा पर स्थित झुलनीपुर बार्डर का औचक निरीक्षण किया गया।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दोनों अधिकारियों द्वारा थाना निचलौल क्षेत्रांतर्गत झुलनीपुर बार्डर, कांवड़ मार्ग और निर्माणाधीन भारत-नेपाल प्रवेश द्वार का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एसएसबी/पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया। कहा कि कांवड़ मार्ग पर विशेष सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्माणाधीन भारत-नेपाल प्रवेश द्वार के कार्य को भी देखा और तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ मार्ग के साथ मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर पुलिस के अधिकारी विशेष सुरक्षा इंतजाम करने की व्यवस्था करें।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष अवसरों पर अतिरिक्त सुरक्षा का निर्देश देते हुए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्या, सीओ निचलौल अनुज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!