पराली जलाने को लेकर डीएम हुए सख्त

महराजगंज के चौरी गांव का किए औचक निरीक्षण

खेतों में जल रही पराली बुझवाकर किसानों को किया जागरूक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! मामला महराजगंज के चौरी गांव का है, जहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री और विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की पारदर्शिता जांचने के लिए निरीक्षण किया। डीएम ने बीएलओ द्वारा फार्म वितरण और जमा प्रक्रिया की स्थिति को भी बारीकी से परखा।

 

 

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। डीएम तुरंत मौके पर पहुंचे और खेत में जाकर किसानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पराली जलाने के पर्यावरणीय खतरों और कानूनी सजाओं के बारे में विस्तार से बताया।

डीएम के पहुंचते ही किसानों ने तुरंत लगी हुई पराली बुझाई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में पराली खेतों में न जलाई जाए।

उन्होंने किसानों से कहा कि पराली को इकट्ठा कर सुरक्षित रखें। इसे स्थानीय गौसदन और गो-आश्रयों तक पहुंचाने की व्यवस्था गांव के प्रधान और खंड विकास अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

“पराली जलाना न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है। प्रशासन किसानों के साथ है, लेकिन पराली प्रबंधन में सभी की सहभागिता जरूरी है।

जिलाधिकारी ने किसानों से वैकल्पिक पराली प्रबंधन को अपनाने और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सहयोग की अपील की। प्रशासन की यह मुहिम गांव में जागरूकता और जिम्मेदारी दोनों संदेश देती नजर आई।

चौरी गांव से मिली इस कार्रवाई के बाद जिले में पराली जलाने पर रोक और सख्ती दोनों की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!