मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू!नेपाल-भारत मैत्री संघ (केन्द्रीय कार्यालय) लखेचौर मार्ग, बुशवर, काठमांडू में आयोजित एक बैठक में नेपाल-भारत मैत्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश मोहन झा ने रूपंदेही जिले के बेलहिया निवासी एजाज वारिस को केंद्रीय सदस्य के पद पर मनोनीत किया है।

उपरोक्त विषय में, इस संस्था के विधान के अध्याय 4, धारा 16 की उपधारा (क) के अनुसार श्री एजाज वारिस जी को केन्द्रीय कार्यसमिति के आ. (आमंत्रित) केन्द्रीय सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है।
एजाज वारिस के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश मोहन झा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संस्था की उन्नति और प्रगति में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए आपको शुभकामनाओं सहित बधाई दी जाती है।
एजाज वारिस के मनोनयन पर नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारियों,सदस्यों और आम नागरिकों ने1 बधाई दी है।









