सप्तरी निवासी शैलेन्द्र मोहन झा निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू! नेपाल-भारत मैत्री संघ के संगठन का चुनाव शनिवार को काठमांडू में संपन्न हो गया। सुदूर पूर्व सप्तरी निवासी शैलेन्द्र मोहन झा को सर्व सम्मति से संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। सह अध्यक्ष पद पर झापा के बोध कृष्ण सुवेदी ने 319 मत पाकर बांके की सुषमा शर्मा 217 को हराकर विजई घोषित किए गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पद पर काठमांडू की कमला ढुंगेल 340 मत पाकर विजयी रहीं। काठमांडू की डॉ टीका ढकाल को केवल 192 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रूपंदेही के बासुदेव रिमाल 325 मत पाकर विजयी रहे वहीं धनकुटा के लोकेन्द्र कुमार श्रेष्ठ को 199 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।
महासचिव पद पर धनकुटा के श्री प्रकाश कोइराला 269 मत पाकर विजयी रहे वहीं ललितपुर के माधव प्रसाद तिमिल्सना को 265 मत पर ही संतोष करना पड़ा और वे मात्र 4 मतों से हार गए।
उपाध्यक्ष कोशी प्रदेश झापा के छत्र गिरि,मधेश प्रदेश महोत्तरी के लवराज सिंह निर्विरोध चुने गए। बागमती प्रदेश चितवन के विष्णु प्रसाद सापकोटा 65 मत पाकर विजयी रहे वहीं काठमांडू की देवी सुवेदी को 61 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।
उपाध्यक्ष गंडकी प्रदेश हरीराम पौड़ेल 19 मत पाकर विजयी रहे वहीं ऋषि राम सापकोटा 17 मत पाकर हार गए। लुंबिनी प्रदेश दांग के शिशिर लम्साल 71 मत पाकर विजयी रहे वहीं ध्रुव प्रसाद बराल को 23 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। कर्णाली प्रदेश जुम्ला के धन बहादुर बस्नेत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सुदूर पश्चिम प्रदेश कैलाली के हरिशंकर ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। केंद्रीय सदस्य कोशी प्रदेश सुनसरी के इंद्र नंद शाह,संखुआसभा के खड़ग बहादुर खड़का, मोरंग के सुरेंद्र कुमार शर्मा और झापा के हुलास चंद सरिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
केंद्रीय सदस्यों में मधेश प्रदेश महोत्तरी के गगन देव झा,पर्सा के नेत्र प्रसाद मैनाली,सर्लाही के राज कुमार न्योपाने और सिरहा के संतोष कुमार अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए।।
बागमती प्रदेश के अर्जुन बहादुर अधिकारी 52 मत पाकर विजयी रहे वहीं मकवानपुर के चंद्र भूषण सिंह को 42 मत पर ही संतोष करना पड़ा। सिंधुली के तिलक बहादुर थापा 77 मत पाकर विजयी रहे वहीं काठमांडू के विमल कुमार भित्रकोटी को 48 मत पर ही संतोष करना पड़ा। काभ्रे के रमेश प्रसाद अधिकारी 55 मत पाकर विजयी रहे वहीं काठमांडू के रवीन्द्र कुमार रंजित को 35 मत पर ही संतोष करना पड़ा। बाग्लुंग के शेषनाथ शर्मा 72 मत पाकर विजयी रहे वहीं काठमांडू की शांता बराल को 55 मत पर ही संतोष करना पड़ा।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1 कोशी प्रदेश (महिला)
झापा की ज्योति न्यौपाने रिजाल निर्विरोध केन्द्रीय सदस्य चुनी गईं।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1
मधेश प्रदेश (महिला) बीसा सिंह केन्द्रीय सदस्य निर्विरोध निर्वाचित की गईं।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1 बागमती प्रदेश (महिला)
काठमांडू की तारा कुमारी पाण्डे (पन्थी) डा. भद्रा भण्डारी पराजुली केन्द्रीय सदस्य चुनी गईं।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1 गण्डकी प्रदेश (महिला)
नवलपुर सीता बस्याल पोखरेल सदस्य पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1 लुम्बिनी प्रदेश (महिला)
बांके की मंजू भंडारी
केन्द्रीय सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1 कर्णाली प्रदेश (महिला) में किसी भी प्रत्याशी ने मतदान में भाग नहीं लिया।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1 सु.प प्रदेश (महिला)
कंचनपुर की संतोषी सउद ऐरी केन्द्रीय सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 3 गंडकी प्रदेश
स्यांगजा के गुण निधि काफ्ले, लमजुंग के माधव प्रसाद घिमिरे, बागलुंग के
सागर खरेल सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
ससदस्य पद संख्या 4 लुम्बिनी प्रदेश (खुल्ला)
पाल्पा के कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, बांके के प्रदीप कुमार गुप्ता, बर्दिया के मनोज कुमार यादव, रूपंदेही के मोहन राज शर्मा केन्द्रीय सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 1 कर्णाली प्रदेश
सल्यान के प्रेम बहादुर डांगी
केन्द्रीय सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
केन्द्रीय सदस्य पद संख्या 3 सुदूर पश्चिम प्रदेश (खुल्ला)
कैलाली के पुष्पराज जोशी,
प्रदीप कुमार वैद्य और राजीव गुप्ता केंद्रीय सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।