बुद्ध एयर के वरिष्ठ कैप्टन गौरव बोहरा को लेकर नई राजनीतिक उम्मीद
मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपन्देही, नेपाल।
उड्डयन क्षेत्र में लंबे समय से अपने अनुशासन, जिम्मेदारी और पेशेवर दक्षता के लिए पहचाने जाने वाले बुद्ध एयर के वरिष्ठ कैप्टन गौरव बोहरा अब राजनीति में भी नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दिवंगत दीपक बोहरा के सुपुत्र गौरव बोहरा को पार्टी के युवा संगठन के माध्यम से विजय यात्रा का मार्ग प्रशस्त करने वाला प्रभावशाली व्यक्तित्व माना जा रहा है।
गौरव बोहरा रूपन्देही के क्षेत्र संख्या–5 में जनता के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। इसके साथ ही उन्हें क्षेत्र संख्या–1, 3 और 4 से भी प्रत्यक्ष उम्मीदवार के रूप में सिफारिश किया गया है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और राजनीतिक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
कैप्टन गौरव बोहरा, स्वर्गीय विकासशील मंत्री दीपक बोहरा की ज्येष्ठ पत्नी मंजू बोहरा के एकमात्र सुपुत्र हैं। व्यावसायिक ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को उन्होंने उड्डयन क्षेत्र में सफलतापूर्वक स्थापित किया है, और अब यही गुण वे राजनीति में भी स्थापित करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों और आम जनता का मानना है कि सफल, सक्षम और अनुभवी व्यक्तित्वों का राजनीति में प्रवेश ही देश परिवर्तन की मजबूत नींव बन सकता है। इसी विश्वास के साथ गौरव बोहरा के इस कदम को लोग आशा की दृष्टि से देख रहे हैं।
उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं।





