भारतीय सीमा से सटे नेपाल में मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों में भारी मिलावट

आम आदमी और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर

मानव जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले , मिलावट खोर फैक्ट्रियों की सख्ती से जांच कराई जाएगी- भरत बहादुर केसी जिलाध्यक्ष उपभोक्ता मंच रूपंदेही

YouTube player

 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! लुंबिनी प्रदेश के केंद्रीय सदस्य, संरक्षक और उपभोक्ता मंच के जिलाध्यक्ष भरत बहादुर केसी ने कहा है कि भारतीय सीमा से सटे नेपाल की कई फैक्ट्रियों में नकली मिठाई बनाने की बात सामने आई है। इसकी छानबीन करकार संबंधित फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ फैक्ट्री में बर्फी,कालाकन पेड़ा, बादाम पापड़ी,खुरमा, टाफी समेत विभिन्न प्रकार की मिठाई बनाई जा रही है जिसमें मिलावट की बात सामने आ रही है। इस मिठाई के खाने से जहां एक तरफ आम आदमी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ बच्चों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा ह। बचपन दुखी है तो जवानी का क्या होगा। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग, सीआईबी जैसी तमाम खुफिया एजेंसियां और सरकारी विभाग हैं उनसे शीघ्र ही इन फैक्ट्रियों की जांच कराई जाएगी। ताकि मिलावट खोरों को उनकी करनी की सजा मिल सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!