उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज जनपद के उपनगर नौतनवां कस्बा निविसिनी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली, बताया जा रहा है कि महिला के पट्टीदार से जमीनी विवाद चल रहा था, जिससे तंग आ कर महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसे इलाज के लिए परिजन रतनपुर सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की रात का बताया जा रहा है, नगर पालिका नौतनवां के लोहिया नगर वार्ड निवासिनी गुड़िया सिंह पत्नी ओम प्रकाश सिंह ने पारिवारिक कलह के कारण जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।
परिवार के लोगों ने बताया कि पट्टीदारी में हिस्सा को लेकर बुधवार को सुबह घर में झगड़ा हुआ था, जिससे आहत होकर महिला ने विषाक्त पदार्थ खा कर आत्महत्या कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नौतनवां धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम मोके पहुंचकर महिला को सीएचसी रतनपुर हास्पिटल ले गए जहा डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।