उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम गजरहा मे आज सोमवार को ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया ने अंत्येष्टि स्थल के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि-पूजन कर शिलान्यास किया, इस नवीन कार्य हेतु लोगों ने ब्लॉक प्रमुख को बधाई दी और उनका भव्य स्वागत किया।
बता दें कि नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने आज अंत्येष्टि स्थल के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ब्लाक प्रमुख को बुके देकर स्वागत किया।
भूमि पूजन के दौरान प्रदीप पाण्डेय, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, ग्राम प्रधान कैलाश, विनय सिंह, अनिल वर्मा, दुर्गेश पासवान, त्रिलोकी, प्रभुनाथ त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, योगेश मद्धेशिया, छोटू, धनंजय, विनय, अशोक, संजय सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।