नौतनवां में राष्ट्रीय प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन – मनोज त्रिपाठी बने अध्यक्ष

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवा, महराजगंज! रविवार को नौतनवां में राष्ट्रीय प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की नौतनवां तहसील इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता और उनके हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस गठन में उमेश चंद्र त्रिपाठी को संरक्षक, लाल बहादुर जायसवाल को उपाध्यक्ष, आनंद श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, नफीस अहमद को सचिव, और बबलू राव को मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

 

 

इसके अलावा, मनदीप लाल यादव व विजय लक्ष्मी को संगठन मंत्री और खुशबु मौर्या को सूचना मंत्री बनाया गया। वहीं, विजय चंद बरनवाल, श्री चंद बरनवाल, संदीप चौधरी, उमेश चंद विश्वकर्मा को सदस्य के रूप में चुना गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के संरक्षक विनय पांडेय ने की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

YouTube player

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेन्द्र जायसवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों के हितों और स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है।

राष्ट्रीय प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष राम सागर मिश्र ने कहा,
“इस संगठन का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाना और उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करना है। हमारा लक्ष्य पत्रकारों को सशक्त और सुरक्षित बनाना है।

इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हृदेश मोहन श्रीवास्तव, अशोक कुमार, दीपांकर कुमार, विजय पांडेय, रहमत अली, अब्बास अली, हैप्पी नायक सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!