पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने नौतनवां नगर पालिका में टैक्सी स्टैंड के नाम पर जबरन वसूली को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा शिकायत पत्र

उमेश चंद्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने आज अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद नौतनवां में टैक्सी स्टैंड के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भी भेजा है।

 

 

पूर्व विधायक का आरोप है कि नगर पालिका परिषद द्वारा टैक्सी स्टैंड की नीलामी की गई है, लेकिन जिस स्थान पर स्टैंड स्थापित किया गया है, वहां वसूली न कर अन्य स्थानों पर जबरन टैक्सी स्टैंड शुल्क वसूला जा रहा है।

पूर्व विधायक श्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया गया है कि गिट्टी-बालू लेकर आने वाली गाड़ियों से जबरन टैक्सी स्टैंड शुल्क वसूला जा रहा है। इसके अतिरिक्त, नेपाल जा रही फल और सब्जी की गाड़ियों तथा नेपाल राष्ट्र से नौतनवां बाजार में आने वाले चारपहिया वाहनों से भी अनाधिकृत रूप से वसूली की जा रही है। पूर्व विधायक ने दावा किया है कि इस संबंध में उनके पास वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है।

 

 

 

पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उक्त अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला जनहित से जुड़ा है और प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!