उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर के वार्ड नंबर 23 लोहिया नगर निवासी प्रेमशंकर पांडेय ने अपनी जमीन पर पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान द्वारा अवैध कब्जा और पक्की चहारदीवारी निर्माण कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।

प्रेमशंकर पाण्डेय का आरोप है कि उनकी आराजी संख्या 711/1, रकवा 0.967 हे0 पर लगभग 18 फीट चौड़ा एवं 20-25 मीटर लंबा दीवार पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान द्वारा रात के समय 4 से 5 फीट ऊंची दीवार खड़ी कर कब्जा कर ली गई और अंदर ही अंदर और भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


प्रेमशंकर पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थाना नौतनवां तथा तहसील नौतनवां में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उनकी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोका जाए और उन्हें उनका वैध कब्जा दिलाया जाए।