नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सरकार से दवा व्यवसाई दुर्गा प्रसाई को तत्काल रिहा करने की मांग की

दुर्गा प्रसाई की गिरफ्तारी मानवाधिकार का उलंघन

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू! नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गिरफ्तार किए गए दुर्गा प्रसाई को तुरंत रिहा करने की सरकार से जोरदार मांग की है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रसाई को “बोलने मात्र” या “वीडियो सार्वजनिक करने” के कारण गिरफ्तार करना मानव अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

ओली ने प्रसाई की गिरफ्तारी को “अस्वीकार्य” बताते हुए कहा, “मानव अधिकार आयोग पहले ही कह चुका है कि सिर्फ बोलने के आधार पर गिरफ्तार करना मानव अधिकारों का उल्लंघन है। सरकार को मानव अधिकारों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है। सरकार को उन्हें छोड़ना चाहिए, पीछे हटना चाहिए।”

 

 

अध्यक्ष ओली ने आरोप लगाया कि सरकार ने “बयान देने पर गुस्से और उत्तेजना में” प्रसाई को गिरफ्तार किया है और सरकार एमाले को “जैसे चूहे को बिल्ली दौड़ाती है,” उसी तरह दबाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!