मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी / मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु अभियान के दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के अगुवाई में उ0नि0 श्री अजय कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व रोकथाम तस्करी के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.01.2026 को ग्राम भगवानपुर टोला मदरी के प्राइमरी स्कूल के पीछे 04 बोरी चीनी लावारिस हालत में बरामद किया गया। जिसे थाना स्थानीय पर लाकर दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां रवाना किया गया ।
बरामद करने वाले पलिस टीम में उ0नि0
अजय कुमार,कांस्टेबल सुरेन्द्र भारद्वाज और कांस्टेबल रामबदन यादव शामिल रहे।






