लंबे समय से फरार चल रहा ₹ 25,000 का इनामी गैंगस्टर सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला गिरफ्तार 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ₹ 25,000 के इनामी शातिर गैंगस्टर सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला निवासी निराला नगर, महदेवा बुजुर्ग थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धानी चौराहे से गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार सौरभ एक शातिर अपराधी है, जिसकी गिरफ्तारी पर ₹ 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने आज यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी के बाद सौरभ श्रीवास्तव को विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय प्रेषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!