मनोज कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर! शहर में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर नगर निगम सक्रिय हो गया है। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल तथा नगर निगम के मुख्य अभियंता ने आज शहर के विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया
1. खजांची चौक नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अवर अभियंता (JE) को आवश्यक निर्देश दिए गए।

2. दूरदर्शन रोड, शाहपुर – सीएम ग्रिड रोड के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

3. आर्यन हॉस्पिटल व फोरलेन क्षेत्र – जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए मुख्य नाले से कॉलोनियों के छोटे नालों को जोड़ने का निर्देश दिया गया ताकि पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित की जा सके।

4. ट्रांसपोर्ट नगर व एकला बांधा (मिया बाकी बन) – यहां बने स्टोर रूम और अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि बारिश के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”
गोरखपुर नगर निगम द्वारा जारी यह सतर्कता शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।







