मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली। होटल ब्लैक एंड व्हाइट द्वारा प्रबंधित होटल पवन इंटरनेशनल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में होटल के मालिक टेक बहादुर मगर, प्रबंध टीम के सदस्य विनय कुमार यादव, श्रीचंद गुप्ता और दिनेश कुमार सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से रामप्रसाद कोइरी, भोज राज खत्री, अनिल घेवाली, वासुदेव घिमिरे, संजय बाजमय, पशुपति कादू़ं , एजाज वारिस, राजू गुप्ता, पूनम जायसवाल, गंगा पराजुली, मिनिता थापा, नलिन न्यौपाने, दिलीप हरिजन और सारनाथ थापा सहित कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।



इस अवसर पर सभी ने होटल के प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की आतिथ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण जोड़ बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर इस नए होटल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













