होटल लाकोल भैरहवा की 14वीं वर्षगांठ पर 24 फरवरी को बंपर लक्की ड्रा, सुनीता सिंह रहेंगी खास आकर्षण

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा, नेपाल। शहर में 24 फरवरी को उत्साह का माहौल रहने वाला है, जब होटल लाकोल की 14वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम और बंपर लक्की ड्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना कूपन डालना न भूलें और इस खास मौके पर पहुंचकर आकर्षक बंपर उपहार जीतने का मौका पाएं। कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए चर्चित हस्ती सुनीता सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “हेलो एवरीवन! मैं आपकी सुनीता सिंह, 24 फरवरी को होटल लाकोल की फोर्टी एनिवर्सरी पर आ रही हूं। आप सभी जरूर आएं और इस खास पल का हिस्सा बनें।”

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन मनोरंजन, उपहार और उत्सव का अनूठा संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर इस यादगार शाम का आनंद लें और बंपर इनाम जीतकर घर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!