प्रशासन ने कांवड़ियों को माला पहनाकर और जलपान कराकर किया रवाना
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! महराजगंज जिले के नौतनवां में प्रशासन ने नेपाल से आए कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। श्रावण माह में बाबा भोलेनाथ की भक्ति में निकले कांवड़ियों को नौतनवां प्रशासन ने पूरा सम्मान दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कांवड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
प्रशासन ने कांवड़ियों को जलपान कराया और आगे की यात्रा के अगले पड़ाव के लिए उन्हें ट्रेन में बैठाकर रवाना किया। कांवड़ियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर ऐसा स्वागत देखकर वे अभीभूत हैं।
नौतनवां के उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि कांवड़ियों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। उनके लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

